Header Ads Widget

दमदार सहज हिंदी भाषण बालदिन / 14 नवंबर भाषण / CHILDREN DAY SPEECH 2023

हिंदी भाषण बालदिन 
/ 14 नवंबर भाषण 
/ CHILDREN DAY SPEECH 2023 

आदरणीय प्रिन्सिपल सर शिक्षकों और मेरे प्यारे दोस्त

 आप सभी को बाल दिवस की ढेरो शुभकामनाए|
 आज 14 नोव्हेंबर नोव्हेंबर है और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस है| उत्कृष्ट लेखक, इतिहासकार , आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू को बच्चो से बहुत लगाव और प्रेम था| इसलिये उनकी जयंती को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है| बच्चे नेहरूजी को प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे | पंडित नेहरू कहते थे " बच्चे राष्ट्र के निर्माता है| बच्चे बगीचे मे कलियो की तरह है और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए| देश के भविष्य और कल के नागरिक है| नेहरूजी की जयंती पर न सिर्फ  उनके महान कार्य के लिए याद कर श्रद्धांजली दी जाती है बल्की बचों से जुडे सभी विविध मुद्द्ओ पर भी विचार विमर्श किया जाता है| बाल दिवस के दिन बच्चों के अधिकारो व उनके लिए बनाई गई कल्याणकारी योजना को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है | सरकार और बाल विकास , अधिकार संरक्षण के लिये बने विभिन्न एनजीओ की और से बच्चों के विकास में आ रही बादाओं पर विचार कर उनके हल पर मंथन किया जाता है |
आजादी की लढाई मे अग्रणी भूमिका निभाने के साथ साथ भारत के नवनिर्माण लोकतंत्र को स्थापित करणे और उसे मजबूत बनाने में पंडित नेहरू ने जो भूमिका निभाई उसे भारत हमेशा याद करता रहेगा| दोस्तो जब भारत आजाद और विभाजित हुआ देश का नवनिर्माण करना कोई आसान काम नही था| लेकिन पंडित जी ने अपने दूरदृष्टी और समस्ये जो पंच वर्षी योजना बनाये उसके शानदार नतीजे मिले | देश विकास की राह पर चलने लगा | एक राजनेता के तर पर नेहरुजी का सबसे बडा काम भारतीय राजनितिक प्रणाली मे लोकतंत्रिक मूल्योन का विकास करना और भारत मे लोकतंत्र को खडा करना था| आज भारत को दुनिया का सबसे बडा लोकतंत्र कहा जाता है| विदेश नीति के मोर्चे पर  पकड मजबूत थी|
बाल दिवस के दिन हमे इस बात पर विचार करना चाहिए की आजादी के इतने बरसो बाद भी बच्चे बाल मजुरी और शोषण का शिकार हो रहे है | उनका बचपन तबा हो रहा है | बडी संख्या मे बच्चे कुपोषण के शिकार हो रहे है | हाला की बच्चों के लिए मिड डे मिल, फ्री शिक्षा , छत्र वृत्ती योजना सरकारने बनाई है लेकिन अभी भी इस दिशा मे काफी काम करना बाकी है| बच्चों को बाल व्यापार  बाल श्रम, खराब स्वास्थ्य व शिक्षा, कुपोषण जैसी समस्या से बहार निकालना होगा |
अब मै अपने भाषण का समापन करना चाहूंगा |
 भारत माता की जय!!
 जय हिंद !!!
जय भारत!!!

Post a Comment

0 Comments

व्हिडीओ निर्मिती स्पर्धा 2023 निकाल लिंक

LEARN EXCEL PAGE SETUP - 1